शिक्षा

मुजफ्फरनगर के ताराचंद,वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में फ्रेशर्स पार्टी में मेधावियों का सम्मान

मुजफ्फरनगर,यूपी: ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में गत वर्ष की मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह एवं फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। बीबीए की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं मंगलमय वातावरण प्रदान किया। गणेश वंदना के पश्चात गत वर्ष की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद फ्रेशर्स पार्टी के अंतर्गत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गत वर्ष की टॉपर छात्राओं एवं पुरातन छात्रा पूजा गुर्जर को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा नवप्रवेशित छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय के अनुशासन, संस्कार एवं शैक्षणिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं आनंदमय बना दिया। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन बी.ए. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा चौधरी जी द्वारा किया गया। मंच का संचालन येशु शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डा.बबिता शर्मा, डा.बबिता गोयल ,डॉ रितु गर्ग,डॉ उषा, शिवानी गुप्ता, दिव्या हांडा, प्रियंका त्यागी, नीरज पवार, करुणा त्यागी, पूजा राणा,दामिनी,रेशमा गोखले, यामिनी, नेहा मित्तल,श्रीमती शशि गुलाटी, शैलजा त्यागी, आशा शिवाच, नैंसी कश्यप, ज्योति नामदेव,मानसी गर्ग, इंदु मित्तल, श्रीमती योगिता, साक्षी पटेल, तनु सैनी इत्यादि उपस्थित रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button