शिक्षा

मुजफ्फरनगर के इंटर कॉलेज की 26 छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर,यूपी: नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभागीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता अर्जित की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किया गया।

सहारनपुर के स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर में 03 अक्टूबर को आयोजित विभागीय संस्कृति महोत्सव में भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 26 बहनों ने विभिन्न वर्गों एवं सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने चित्रकला, मूर्तिकला, गीत, प्रश्नमंच, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य एवं स्वरचित काव्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए।

विद्यालय की मीडिया प्रभारी अर्चना शर्मा एवं ऋचा शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा दीपना भारद्वाज, छवि, सानवी, आराध्या किशोरी, स्वस्ति गोयल, गीतिका, वर्णिका सैनी, प्राची, खुशी चौहान, राधिका खुशवाहा, माही गुप्ता, काव्या धीमान, अलीशा धनगर, अवनी, विधि शर्मा, वैष्णवी भारद्वाज, ईशिका, नव्या पाल, तनिषि, कीर्तिका, सिल्की पाल, तनिष, अनन्या पाठक, अनव्या शर्मा, तनवी शर्मा एवं माही गौतम ने प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस सफलता के पीछे उनके निरंतर अभ्यास, लगन एवं मार्गदर्शक आचार्याओं का समर्पण रहा। छात्राओं के साथ सहारनपुर जाकर उनका मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करने वाली आचार्या पारुल माहेश्वरी, लक्ष्मी माहेश्वरी एवं रेशू सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं छात्राओं की मेहनत का परिणाम रहा कि विद्यालय की बहनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।

विद्यालय आगमन पर प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने सभी प्रतिभागी एवं स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।

–‘रियल हीरो’ स्मित मच्छार के साहस को किया नमन: इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने छात्राओं से “द रियल हीरो स्मित मच्छार” के साहस एवं प्रेरणादायी कार्य के विषय में संवाद किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्मित मच्छार जी ने अदम्य साहस, धैर्य एवं सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए 174 यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।प्रधानाचार्या डा. वंदना शर्मा ने छात्राओं को उनके साहस, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button