सहारनपुर के अंतर्महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में आईआईएमटी सहारनपुर और युनिवर्सिटी कैम्पस की टीम जीती

मुजफ्फरनगर,यूपी: जनपद की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हर्षोल्लास से किया गया।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला नॉक आउट मैच मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) तथा चौ. छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कैम्पस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाये। चौ. छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर टीम ने रनो का पीछा करते हुये 11.1 ओवर में मात्र 69 रनों पर पूरी टीम ऑल आऊट हो गई। टूर्नामेंट का पहला मैच मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) ने चौ0 छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर को 39 रनों से हराकर जीत लिया।
दूसरा मैच आईआईएमटी सहारनपुर तथा एचआईटी, नकुड के बीच खेला गया। इस मैच में आईआईएमटी सहारनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन नकुड़ के खिलाड़ियों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मात्र 11 ओवर में 53 रन पर सहारनपुर की टीम का आउट कर दिया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी एचआईटी, नकुड की टीम ने 12.3 ऑवर्स में 05 विकेट खोकर लक्ष्य को बडी आसानी से प्राप्त कर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता की शुरूआत में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज जाने पर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में डा.शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा. विनीत कुमार शर्मा तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रीराम कॉलेज के मैदान में अंतरमहाविद्यालय (पुरूष) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबंद्ध लगभग 10 महाविद्यालयों की क्रिकेट टीमें प्रतिभााग कर रही है। उन्होने बताया कि यह नॉक आउट टूर्नामेंट है जिसके अंतर्गत क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जायेगे। प्रतियोगिता में पलक शर्मा और रवि कौशिक अम्पायर के रूप में मैदान मे उपस्थित रहे जबकि स्कोरर के रूप में सुहैल त्यागी रहे।इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ सौरभ मित्तल, आईक्यूएसी समन्वयक डा. विनीत कुमार शर्मा,भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण तथा प्रशांत आदि उपस्थित रहे।



