सुनबीम लहरतारा की छात्रा स्वेक्षा पांडे की पीएम मोदी से मुलाकात पर पीएम ने पूछा – किस क्लास में हो?

वाराणसी,यूपी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वाराणसी दौरे के दौरान सुनबीम स्कूल, लहरतारा की कक्षा 12 की छात्रा स्वेक्षा पांडे के लिए एक अविस्मरणीय पल आया।जब माननीय प्रधानमंत्री छात्रों के बीच से गुजर रहे थे, तब स्वेक्षा ने आगे बढ़कर अपना परिचय दिया। स्वेक्षा ने बताया, “मैं स्वेक्षा पांडे, सुनबीम लहरतारा से हूँ।”
इस पर प्रधानमंत्री जी ने बड़े ही स्नेह से स्वेक्षा से पूछा, “किस क्लास में हो?”स्वेक्षा ने बताया कि वह कक्षा 12 में है, तो प्रधानमंत्री जी ने मुस्कुराते हुए कहा, *”Okay, very good”* और आगे बढ़ गए।

स्वेक्षा ने इस यादगार पल के लिए सुनबीम लहरतारा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि इस बच्ची ने इसी कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता में सनबीम लहरतारा का नेतृत्व किया था।गौरतलब है कि स्वेक्षा अपनी टीम में एकमात्र छात्रा थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री जी से बात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मुलाकात को लेकर स्वेक्षा के परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।इसकी जानकारी खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने दी।



