ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अंश पाण्डेय का सीपीएस स्कूल में भव्य स्वागत

परशुरामपुर,चंदौली: विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में प्रभु श्रीराम का स्वरूप धारण कर अपनी भूमिका निभाने वाले सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र अंश पाण्डेय के विद्यालय आगमन पर बुधवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल विभा सिंह ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अंश पाण्डेय की आरती उतारी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाना विद्यालय के लिए गर्व और गौरव का विषय रहा। अंश पाण्डेय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण पल है कि यहां के छात्र अंश पाण्डेय ने विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में प्रभु श्रीराम का स्वरूप धारण कर समाज को संदेश देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता भारतीय परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय की प्रिंसिपल विभा सिंह ने भी अंश पाण्डेय का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button