काशी सांसद खेलकूद थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का सफल समापन

वाराणसी,यूपी: दो दिवसीय काशी सांसद खेलकूद थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 27 एवं 28 अक्टूबर को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (R.S.O.) नवीन कुमार सिंह रहे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलम्पिक संघ के सचिव शम्स तबरेज (शम्पू) थे।
इस प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल वरुणा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त वाराणसी के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 385 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में टूर्नामेंट डायरेक्टर मोहम्मद अज़हर खान, शिव प्रताप शाही, निलेश यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, खुशी सिंह, दिनेश प्रजापति, राघवेंद्र यादव, राशीद अहमद, आदाब खान, शुभांगी, मानसी निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ वाराणसी की प्रेसिडेंट मनीषा रानी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिनेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उक्त जानकारी थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने दी।



