ब्रेकिंग न्यूज़

विकास राज ने सांसद व डीएम को सौंपा ज्ञापन,चौसा रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट और विश्वामित्र पथ को रानीघाट तक विस्तार के लिए

चौसा,बक्सर: चौसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, बेहतर यातायात व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर विकास राज ने आज बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह तथा बक्सर की जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपकर दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

ज्ञापन के माध्यम से विकास राज ने बक्सर–सासाराम मुख्य पथ स्थित चौसा रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कोइलवर–बक्सर विश्वामित्र पथ का चौसा रानीघाट तक विस्तार कराने की मांग उठाई।

उपचेयरमैन प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर विकास राज ने कहा कि चौसा रेलवे ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात्रि में आवागमन करने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगवाना आवश्यक है।उन्होंने कोइलवर–बक्सर विश्वामित्र पथ का चौसा रानीघाट तक विस्तार कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे चौसा एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों, स्थानीय विकास और आर्थिक संभावनाओं को भी बढ़ावा मिल सकता है।

पथ निर्माण मंत्री से पूर्व में भी कई बार मिलकर कर चुके हैं मांग: विकास राज ने बताया कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर वे पूर्व में भी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र जी से कई बार मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं तथा इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि चौसा क्षेत्र की जनता की सुविधा, सड़क सुरक्षा और विकास से जुड़े इन विषयों को लेकर वे लगातार संबंधित स्तर पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने सांसद सुधाकर सिंह एवं जिलाधिकारी महोदया से आग्रह किया कि इन दोनों मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की जाए।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास राज ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित आवागमन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बेहतर सड़क संपर्क भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। चौसा क्षेत्र की इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button