अपराध

बक्सर रेलवे स्टेशन पर 104 लीटर शराब बरामद

बक्सर,बिहार: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बक्सर के अधिकारियों एवं जवानों ने मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन “सतर्क” के तहत नए फुट ओवरब्रिज (FOB) के नीचे रेलवे ट्रैक के समीप लावारिस हालत में रखी छह प्लास्टिक की बोरियां/बैग से करीब 104 लीटर शराब एवं बीयर बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 38,800 रुपये आंकी गई है।

मंगलवार रात करीब 12:30 बजे RPF अधिकारी एवं जवान स्टेशन परिसर में जांच कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 05586 DN के बक्सर स्टेशन से रवाना होने के बाद रेलवे ट्रैक के समीप संदिग्ध अवस्था में छह बैग दिखाई दिए। तलाशी लेने पर इनमें 750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 36 बोतल, 500 एमएल की किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर के 84 कैन, 500 एमएल की कार्लसबर्ग बीयर के 60 कैन और 500 एमएल की बडवाइजर बीयर के 40 कैन बरामद हुए।आरपीएफ के अनुसार शराब को रेलवे ट्रैक के पास किसने रखा था तथा इसे कहां ले जाने की तैयारी थी इसका तत्काल पता नहीं चल सका। कार्रवाई में ASI नंदलाल राम, ASI योगेंद्र सिंह सहित RPSF के जवान शामिल रहे। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बक्सर को सौंप दिया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button