ब्रेकिंग न्यूज़

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने “घर की थाली” मुहिम शुरू किया

सुल्तानपुर,यूपी: घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा शनिवार को आजाद पार्क बस अड्डा, सुल्तानपुर से समाजसेवा की एक नई पहल “घर की थाली” की शुरुआत की गई। इस मुहिम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुल्तानपुर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

“घर की थाली” के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार शाम 7 बजे से निर्धन एवं असहाय छात्रों, श्रमिकों, जरूरतमंदों तथा अन्य भूखे लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया जाएगा।फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि भोजन केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि हर इंसान का सम्मान और अधिकार है। इसी भावना के साथ “घर की थाली” के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक घर जैसा भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

फाउंडेशन ने सुल्तानपुर के समाजसेवियों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने तथा एक थाली के माध्यम से किसी भूखे के चेहरे पर मुस्कान लाने की अपील की।घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का संदेश हैघर की थाली — कोई भूखा न रहे, कोई अकेला न रहे।यह सेवा प्रत्येक शनिवार निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।फाउंडेशन ने लोगों से इस मुहिम को सहयोग, सहभागिता और जन-जागरूकता के माध्यम से मजबूत बनाने की अपील की है।

घर की थाली वितरण में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के साथ डा सुधाकर सिंह , शिवप्रसाद वर्मा , संतोष पाण्डेय , अनूप गुप्ता , प्रहलाद गुप्ता , अनुराग गुप्ता , असद , अंकुर गुप्ता हिमांशु श्रीवास्तव सौरभ अग्रवाल , गौरव सिंह , करणवीर सिंह अनंत शिवाकांत पाण्डेय, हर्ष खत्री , सचिन सिंह , राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह , गर्वित गुप्ता, प्रतीक माथुर इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button