खेल

अबान बने पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के कप्तान

पूर्वांचल,चंदौली: पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के खिलाड़ियों का प्रचंड उत्साह और अटूट संकल्प कप्तान अबान की अगुवाई में अब अनंतनाग की बर्फ़ीली वादियों में अपने हुनर का सूर्य चमकाने को उतावली है। ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली एवं ओला वियाजेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘ अंतर्राज्यीय जूनियर इंटर-अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट’ के रणक्षेत्र में विजय-पताका फहराने के उद्देश्य से पूर्वांचल स्पोर्ट्स की 15-सदस्यीय युवा टीम कल वाराणसी कैंट स्टेशन से अनंतनाग की दिशा में प्रस्थान करेगी।

14 से 17 सितंबर तक अनंतनाग स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं मटन स्पोर्ट्स ग्राउंड के ऐतिहासिक प्रांगण में सजने वाले इस महासमर में अमन यादव, प्रतीक जायसवाल, प्रांजल कुमार, आर्यन यादव, अमृत मौर्या, तेजस यादव, अंश यादव, किशन चौहान, अभिनव, सौप्तिक, अबान, फतेह सिंह, आशिर खान, आर्यन वर्मा और अबान जाफरी जैसे होनहार खिलाड़ी अपने पराक्रम और कौशल की गंगा बहाएंगे। इस विजय-यात्रा की पतवार को साधने हेतु टीम मैनेजर सबी जाफरी, मुख्य मार्गदर्शक (हेड कोच) शौजब हुसैन, बैटिंग कोच सम्राट मौर्य एवं काया-रक्षक (फिजियो) नियाज़ का सशक्त छत्रछाया साथ रहेगा।पूरे पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली के परिवार को भरोसा है कि अबन जाफरी की कप्तानी में टीम विजय गाथा लिखेगी।इसकी सूचना शंखनाद पूर्वांचल स्पोर्ट्स के मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button