ब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में सीपीआर जागरूकता अभियान

फतेहपुर, यूपी: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सीपीआर जागरूकता अभियान चलाया गया।डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण ए एस इंटर कॉलेज व निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में दिया गया।डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को हम कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से ह्रदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं।

एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दे साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है।इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रियंका जायसवाल,अध्यापक धीरज राठौर,जितेंद्र सिंह,अख्तर रज़ा, निधान सिंह,रीता सिंह,शालिनी सिंह,उषा मौर्य व प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button