ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सैनिकों ने विकाश भवन में एडीएम संग की मीटिंग

चंदौली,यूपी: पूर्व सैनिकों का संगठन वेटरन्स एसोसिएशन के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने डीएम की अनुपस्थित में एडीएम को जिले की समस्याओ को लेकर एडीएम के साथ पचासों पूर्व सैनिकों ने विकाश भवन में मीटिंग कर समस्याओं को रखा। साथ मे सोल्जर बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। वेटरन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कैप्टन विजय नारायण यादव ने एडीएम को बताया कि कोरोना काल की सैनिको का महंगाई भत्ता और उसका एरियर बाकी है। इसको लेकर सैनिको में आक्रोश है।वही ग्राम समाज की भूमि पहले भूमिहीन सैनिको को मिलती थी, उसको फिर से प्रक्रिया शुरू की जाय।

जिले के कई पूर्व सैनिकों की राजस्व और बिजली सम्बन्धित समस्याएं है, उनको तय समय सीमा में हल किया जाय। पूर्व सैनिकों ने इच्छा से अंग दान करने की बात भी उठाई जिसमे अगले मीटिंग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसके प्रोसेस को विस्तार से रखेंगे।एसोसिएशन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ साथ कार्यरत सैनिक और उनके परिवार के साथ होने वाली किसी प्रकार की समस्या के साथ वेटरन्स एसोसिएशन मजबूती से खड़ा है। सेवा के साथ और सेवा के बाद हम वेटरन्स देश के साथ खड़े है।अगर लंबित और वर्तमान मांगो को दिए हुवे समय सीमा के अंतर्गत निदान नही हुवा तो संगठन भूख हड़ताल पर भी बैठने का काम करेगा।

मीटिंग में राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह जिला महासचिव बी पी यादव, सचिव भुवनेश्वर कुमार उपाध्यक्ष जे पी मौर्या वरिष्ठ सलाहकार मंत्री जलालुद्दीन मोहम्मद कोषाध्यक्ष अलीम रजनीश सिंह मदन मोहन शर्मा कैटन एन के गुप्ता कैप्टन एन के सिंह रामजी शर्मा सोमारू संजय सिंह बाबू कुशवाहा इत्यादि पचासों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button