बनारस राष्ट्रीय तिरंगा–सद्भावना “शांति यात्रा” 2025–26 का आग़ाज़,22 दिसंबर को बनारस से अजमेर के लिए रवाना

वाराणसी,यूपी: राष्ट्रीय बुनकर एकता कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय तिरंगा–सद्भावना शांति यात्रा 2025–26 का शुभारंभ 22 दिसंबर 2025 को बनारस से किया गया। यह यात्रा देश में अमन, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और बुनकर समाज के उत्थान का संदेश लेकर अजमेर तक जाएगी।इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद (राजीव) कर रहे हैं, जिनका बुनकर समाज के प्रति समर्पण सराहनीय है।
सरफ़राज़ अहमद (राजीव) — बुनकरों की मज़बूत आवाज़
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद (राजीव) हमेशा बुनकरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं।वे रोज़गार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं और हर मंच से बुनकरों की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं।उनका मानना है कि बुनकर सशक्त होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।शांति यात्रा के दौरान नई दिल्ली, अयोध्या, अजमेर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा-सुमन अर्पण, जनसंवाद और शांति सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बुनकर समाज के लोग उपस्थित रहे।



