देश

77 वें गणतन्त्र दिवस पर जनपदीय पुलिस द्वारा भव्य परेड,विभिन्न विभागों द्वारा भव्य झांकियों का किया गया प्रदर्शन

चन्दौली,यूपी: 77 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज के ग्राउण्ड़ में जनपदीय पुलिस द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निवेदन पर मुख्य अतिथि माननीय अनिल राजभर, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तत्पश्चात हवा में गुब्बारे छोडकर शांति का संदेश दिया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा मंच से गुजर रही परेड की सलामी ली गयी। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलग-अलग दलों ने अपने शौर्य को प्रस्तुत किया, गणतन्त्र दिवस परेड में कुल 17 दल व अन्य विभागों के भी दल शामिल हुए जिनका विवरण निम्नवत है-

1-प्रथम परेड कमाण्डर- क्षेत्राधिकारी नौगढ नामेन्द्र कुमार ,2- द्वितीय परेड कमांडर- उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय,3- तृतीय परेड कमाण्डर- उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह रहे जबकि टोली कमाण्डर- उपनिरीक्षक सन्तोष यादव ,टोली कमाण्डर- उपनिरीक्षक विनोद कुमार अंचल,टोली कमांडर- उपनिरीक्षक आकाश त्रिपाठी,टोली कमांडर- उपनिरीक्षक जयकरन सरोज,टोली कमांडर- उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह,टोली कमांडर- महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव,टोली पैंथर दस्ता -कमांडर- उपनिरीक्षक धर्मवीर,टोली स्वान दल – कमांडर मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत बहादुर यादव,टोली कमांडो दल क्राइम ब्रांच – कमांडर निरीक्षक राम जन्म,टोली रेडिया शाखा – कमांडर उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद,टोली यूपी 112 – कमांडर मुख्य आरक्षी जितेन्द्र गिरी,टोली एंटी रोमियो – कमांडर निरीक्षक रमेश यादव ,टोली महिला सशक्तिकरण – कामांडर महिला उपनिरीक्षक श्रीमती पूजा कौर रही।टोली एएचटीयू – कमांडर निरीक्षण राघवेन्द्र सिंह रहे।टोली फिल्ड यूनिट – कामांडर उपनिरीक्षक महफूज खाँन रहे।टोली अग्निशमन – जिसके प्रभारी FSSO मुन्नी सिंह रहे।टोली पुलिस बैण्ड की है जिसके बिना परेड आयोजन अधूरा जिसके धुन पर जवानो का सीना चौड़ा, सधे कदमों से कदम से कदम मिलाकर मार्च किया गया।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग,पंचायती राज विभाग,बाल विकास परियोजना,महिला कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,जल विभाग, ग्राम विकास विभाग,समाज कल्याण विभाग के भी भव्य झाकियाँ प्रस्तुत की गयी।

इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह, जिला जज दिवाकर चतुर्वेदी, जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्र मोहन गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) ,क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद चन्दौली के पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये मेडल से सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 37 पुलिसकर्मीयो, 19 चौकीदार तथा सराहनीय कार्य करने वाले 11 गोताखोर, पुलिस को सहयोग प्रदान करने वाले 01 सम्मानित नागरिक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button