देश

गांधी की पुण्यतिथि पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा,संकल्प और संस्कार का संगम

कुरहना,चंदौली: मुगलसराय स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और गरिमा से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान और विचारों को स्मरण किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए नैतिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया और कहा कि मूल्यनिष्ठ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत भजन “रघुपति राघव राजा राम” ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सामूहिक भजन-गायन से विद्यालय परिसर में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माकार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button