ब्रेकिंग न्यूज़
मुंबई टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल से डिप्युटी डायरेक्टर प्रोफेसर नवीन खत्री के आगमन पर हुआ प्लेटलेट्स दान

वाराणसी,यूपी: होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा वाराणसी में आज प्लेटलेट्स दान किया गया। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख एवं संस्थापक सचिव रोटेरियन राजेश गुप्ता सेंचुरियन एवं सदस्य आशीष केसरी तथा अभिषेक साहू ने प्रोफेसर नवीन खत्री के आगमन पर अपना प्लेटलेट्स दान किया।
राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117 वां नीरज पारिख ने अपना 110 वां आशीष केसरी ने अपना 63 वां तथा अभिषेक साहू ने अपना 91 वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया। मौके पर प्रोफेसर नवीन खत्री, डॉक्टर बाल कृष्ण मिश्रा डिप्युटी डायरेक्टर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल तथा डॉक्टर अक्षय बत्रा हेड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल मौजूद थे।



