ब्रेकिंग न्यूज़
“मुक्केबाजी के डॉक्टर ऑफिशल पारसनाथ सिंह नहीं रहे”

वाराणसी, यूपी: वाराणसी मुक्केबाजी संघ, उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ से जुड़े हुए डॉक्टर परेश नाथ सिंह जो कि मुक्केबाजी की राज्य मुक्केबाजी और राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुक्केबाजों के फिटनेस को वेरीफाई करते थे व मुक्केबाजी के इंजरी से संबंधित खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान भी करते थे, 78 वर्ष की आयु वर्ग में उनका निधन हेरिटेज हॉस्पिटल में हुआ तत्पश्चात उनकी अंत्येष्टि भगवान अवधूत रामघाट पड़ाव घाट पर संपन्न की गई उनको मुखाग्नि उनके पुत्र शिव शंकर सिंह जो की राज्य पिछड़ा आयोग के भाजपा में सदस्य तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे उन्होंने दी।
यह जानकारी वाराणसी मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने दी है



