चंदौली जिले के नियमताबाद में एक 9 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का प्रयास

चंदौली, यूपी: चंदौली जिले के नियमताबाद ब्लॉक के चौराहट ग्राम सभा में एक 9 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का प्रयास किया गया। आरोपी मन्नापुर गांव अपना निवास बताया इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची के पिता शाम शेर खान ने बताया कि उनकी बेटी अपनी नानी के घर से लौट रही थी। इसी दौरान हफीजुर्रहमान उर्फ राहुल नामक व्यक्ति ने उसे चॉकलेट का लालच देकर पास के एक खाली मैदान में बुलाया।आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने चिल्लाकर शोर मचाया और वहां से भागकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को जलीलपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया।जलीलपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए मुगलसराय थाने भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



