ब्रेकिंग न्यूज़

दरोगा अजय गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,छोटा भाई एडीएम अरुण परेशान

देवरिया,यूपी: बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के छोटे भाई व झांसी में तैनात एडीएम अरुण कुमार गौड़ ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब जांच उन्हीं लोगों के हाथ में होगी जिन पर संदेह है, तो न्याय कैसे मिलेगा।

बुधवार को अपने घर पर लोगों से इस घटना को लेकर चर्चा के दौरान अरुण ने कहा कि थाने में भोजन बनाने वाले फॉलोवर ने पिछले दो दिनों में तीन बार अपना बयान बदला, जिससे उस पर ही संदेह गहरा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने प्रभारी एसओ को खोजने में भी लापरवाही बरती गई, जो सबसे बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।

घटना से एक दिन पहले एसओ छुट्टी पर गए और अजय भैया को चार्ज दिया गया। प्रभारी एसओ का मोबाइल बंद होने पर भी किसी ने खोजबीन करना जरूरी नहीं समझा। वरिष्ठ अफसर भी चुप रहे, जो आश्चर्यजनक है। पुलिस ल महकमे में जहां हर वक्त सभी को च एक्टिव रहना जरूरी है, वहां एक जिम्मेदार पद पर तैनात व्यक्ति के बारे में कोई खोजबीन नहीं हो रही है तो शंका होना लाजमी है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button