ब्रेकिंग न्यूज़

देवरानी शिक्षिका बनाने के लिए उसके स्थान पर परीक्षा देने आई जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंधोरा,वाराणसी: सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा, वाराणसी में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के प्रकरण में दो को गिरफ्तार किया गया।

1. अंजू यादव, पत्नी हवलदार यादव, निवासी ग्राम/कस्बा पहलवानपुर, पोस्ट बांसगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष (अभियुक्ता को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया)।2. अर्चना यादव पत्नी परमानंद यादव निवासी ग्राम/कस्बा पहलवानपुर, पोस्ट बांसगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष ।(अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया)

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 25/2026, धारा 318(4)/319/336(2)/336(3)/61(2) बीएनएस एवं धारा 8(3)/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

8 फरवरी को सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा, वाराणसी स्थित परीक्षा केंद्र संख्या 234008 पर CTET परीक्षा की प्रथम पाली (09:30 बजे से 12:00 बजे तक) आयोजित थी। परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 05 में अनुक्रमांक 234205688 की अभ्यर्थिनी के बायोमैट्रिक सत्यापन में असंगति पाई गई। प्रवेश पत्र के होलोग्राम के आधार पर प्रारंभिक प्रवेश दिया गया था, किंतु बायोमैट्रिक डाटा सत्यापित नहीं हो सका।

इसी दौरान CBSE कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर पुनः बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया, जो असफल रहा। महिला स्टाफ की उपस्थिति में पूछताछ करने पर परीक्षा दे रही महिला ने अपना वास्तविक नाम अंजू यादव बताया तथा स्वीकार किया कि वह अपनी देवरानी अर्चना यादव के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।उक्त महिला के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसका इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन संभव नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को महिला स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित रखा गया तथा घटना की सूचना थाना सिंधोरा को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता (देवरानी) द्वारा बताया गया कि वह पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अध्यापक बनने की लालच में अपनी जेठानी से संपर्क कर अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने हेतु सहमत हुई। इसके लिए आधार कार्ड में फोटो एडिट कर कूटचित दस्तावेज तैयार किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button