ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेलर की टक्कर से निजी स्कूल के शिक्षक की मौत

चंदौली,यूपी: कंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा शिक्षक की जान चली गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

मृतक की पहचान कंदवा थाना क्षेत्र के करत गांव निवासी आशुतोष राय (27 वर्ष) के रूप में हुई है। आशुतोष जमानिया स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे।मंगलवार सुबह आशुतोष अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे।जैसे ही वह तलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे, जमानिया की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि आशुतोष सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आशुतोष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। जवान बेटे को खोने के गम में मां बेसुध होकर गिर पड़ीं। इस घटना ने पूरे करत गांव को शोक में डुबो दिया है।

हादसे से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी चालक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस सक्रिय हुई और भाग रहे ट्रेलर समेत चालक को कंदवा थाने के पास से हिरासत में ले लिया।मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर देवेंद्र कुमार कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।ग्रामीणों को उचित कानूनी कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button