ब्रेकिंग न्यूज़

साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग और AI के गुण सीखकर दक्ष हुए चन्दौली पुलिस के 16 कम्प्यूटर ऑपरेटर

चन्दौली,यूपी: आज की बदलती डिजिटल दुनिया और स्मार्ट पुलिसिंग की आवश्यकता को देखते हुए, #SP_Cdi Aditya Langeh के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में नियुक्त 16 कम्प्यूटर ऑपरेटरों का पांच दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण दिनांक 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया।

आधुनिक तकनीक से हुए लैस-इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना था। पांच दिनों तक चले इस सत्र में पुलिसकर्मियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई:Introduction to Cyber Security: साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा के कड़े मानक।

Networking Basics: नेटवर्क प्रबंधन और डेटा संचार की आधारभूत समझ।Introduction to AI: पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग और भविष्य की संभावनाएं।प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक समापन के उपरान्त, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण और सीखने के जज्बे की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी 16 कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि, “वर्तमान समय में अपराधियों के तौर-तरीके डिजिटल हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस का तकनीकी रूप से अपडेट होना अनिवार्य है। AI और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों का ज्ञान न केवल विवेचना में मददगार साबित होगा, बल्कि जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान करने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button