ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रक से आलू की बोरी में छिपाकर पंजाब से बिहार राज्य ले जाए जा रहे 1028 पेटी (1.68करोड़ रु) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

चन्दौली,यूपी: अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लॉन्गहे द्वारा जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-19 सिंहिताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक सं0 RJ14GL7458 से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9199.8 लीटर) बरामद कर 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

2 फरवरी को पुलिस टीम गौधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा NH-19 सिन्घीताली पुल पर पहुचकर रामनगर वाराणसी के तरफ से आने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान हाइवे पर गाड़ियो की कतार लगने लगी जिसकी वजह से वाहन धीरे-धीरे चलने लगी कुछ समय पश्चात 01 ट्रक आता हुआ दिखाई दिया ट्रक चालक पुलिस टीम को देखकर ट्रक को कतार से हटकर पुलिस टीम की तरफ मारने व ट्रक चढ़ाने की नियत से तेज गति से चलाया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा करते हुए उक्त ट्रक वाहन को कुछ ही दूर जाकर घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। पकड़े व्यकि की पहचान चालक मल्लाराम पुत्र वागाराम निवासी ग्राम रानी गाव कल्ला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 32 वर्ष के रुप में हुई। पकड़े गये ट्रक वाहन सं0-RJ14GL7458 की त्रिपाल पन्नी का हटवाकर को चेक किया गया तो वाहन के डाले में कुल 30 आलू की बोरी व 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे अवैध शराब रखे हुए पाये गये जिन्हे बाहर निकालकर गिनती की गयी तो कुल 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। बरामद शराब का विवरण निम्नवत है- IMPERIAL BLUE (375 ML)– 31 पेटी (279 लीटर), ROYAL CHALLENGE (750 ML)– 315 पेटी (2835 लीटर), ROYAL CHALLENGE (180 ML)– 145 पेटी (1252.8 लीटर), ALL SEASONS (750 ML)– 239 पेटी (2151 लीटर), MCDOWELL (750 ML)– 298 पेटी (2682 लीटर) कुल 1028 पेटी में 9199.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नगद ₹1200 एवं 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वाहन को धारा 207 MV Act के अंतर्गत सीज किया गया है।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर,उ0नि0 अनिल कुमार यादव ,उ0नि0 अमित कुमार सिंह,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह,का0 आकाश सिंह ,का0 राहुल खरवार ,हे0का0 बच्चा सिह ,का0 प्रवेश,कुमार सिंह तथा स्वाट टीम/सर्विलांस टीम में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा,हे0का0 अरविन्द कुमार यादव ,हे0का0 राणाप्रताप सिंह ,हे0का0 रामानन्द यादव ,हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह ,हे0का0 आशुतोष सिंह ,हे0का0 आनन्द सिंह ,हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव ,हे0का0 मन्टू सिंह ,का0 अजीत सिंह ,का0 नीरज कुमार मिश्रा ,का0 मनीष कुमार ,का0 संदीप कुमार रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button