ब्रेकिंग न्यूज़

बैंल गाड़ी के जरिए बारात ले गया दूल्हा चर्चा का विषय बना

बुंदेलखंड,हमीरपुर: हमीरपुर जनपद के विकास खंड मुस्करा के ग्राम शिवनी डेरा का एक शादी चर्चा का विषय बन गया।हमीरपुर निवासी युवक बालेंद्र कुमार यादव की शादी पूनम यादव पहरा सरीला के साथ तय हुई थी,यह शादी उस वक्त चर्चा का विषय बनी जब दूल्हा अपने गांव से दर्जनों बैलगाड़ियों पर सवार हो बारात लेकर मुस्करा कस्बा के गेस्टहाऊस पहुंचा। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी में कराई गई तो लोगों के बीच यह विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

बारातियों ने बताया कि यह शादी बड़ी सादगी एवं दहेज रहित है इसमें फिजूल खर्ची से बचने के लिए हमने अपनी बारात और विदाई बैल गाड़ी से की है आज के दौर में जहां हर जगह बड़ी-बड़ी गाड़ियां और दिखावा देखने को मिलता है वहीं बुंदेलखंड की मिट्टी आज भी अपनी सादगी और परंपरा को संभाले हुए हैं यहां आज भी कई जगह पर बेटी की विदाई बैलगाड़ी से होती है जो हमारे गांव की सादगी संस्कार और पुरानी परंपराओं की खूबसूरत झलक दिखती है ना कोई शोर शराबा न दिखावा बस अपनों का प्यार आशीर्वाद और भावुक पल यही बुंदेलखंड की असली पहचान सादगी और संस्कार हैं हालांकि इस तरह की बैलगाड़ी की बारात और विदाई बुंदेलखंड के हमीरपुर में दूसरी शादी है जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button