₹1,00,00,001 की समर्पण निधि वैदिक विद्यापीठ निर्माण हेतु समर्पित समाज उत्थान के लिए पवित्र कार्य: विनीता अग्रहरी

वाराणसी,यूपी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अध्यक्ष पंडित लोकेश जोशी के द्वारा नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक एवं होली मिलन समारोह में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के प्रमुख पदाधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सुरुचिपूर्ण व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंदिरा जोशी के द्वारा गुरुकुल पद्धति पर आधारित शिक्षा हेतु स्थापित हो रहे वैदिक विद्यापीठ के निर्माण के लिए पूर्व में प्रदान की गई भूमि के योगदान के साथ ही समर्पण निधि के रूप में संचित ₹1,00,00,001 (एक करोड़ एक रुपए) की धनराशि का अकाउंट पेयी बैंकर चेक प्रमुख पदाधिकारियों की ओर से समर्पित किया गया। यह सनातन शिक्षा, संस्कृति और गुरुकुल परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी प्रांत महिला वाहिनी अध्यक्ष विनीता अग्रहरि, काशी प्रांत महिला वाहिनी महामंत्री नीलम जोशी, नगर उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह रघुवंशी, काशी प्रांत प्रमुख महासचिव राजगोपाल पांडे, पूर्णमासी शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह, रोहित सचदेवा, रुद्र कुमार जायसवाल, महिला वाहिनी नगर उपाध्यक्ष दुर्गा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा पंडित ज्ञानेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष जवाहर जायसवाल, श्रेष्ठ जोशी, क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा पार्षद प्रभु यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख जन उपस्थित रहे।



