ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे द्वारा महासम्मेलन में श्याम सुंदर गुप्ता उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित

डीडीयू,यूपी: उत्तर मध्य रेलवे के दिव्यांग कर्मचारियों के प्रतिनिधि संगठन ‘डिसेबल्ड एम्प्लॉइज एसोसिएशन ऑफ रेलवे’ (DEAR) द्वारा प्रयागराज में एक भव्य ‘दिव्यांग ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण महासम्मेलन 2026’ का सफल आयोजन किया गया। रेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग रेल कर्मचारियों के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान,इस गरिमामयी समारोह के दौरान, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) रेल मंडल के लोको हॉस्पिटल में कार्यरत श्याम सुंदर गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सेवा भाव और संस्था के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें मंच पर स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

दिव्यांग कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना और रेल संगठन में उनकी एकता व शक्ति को और अधिक प्रबल करना जैसी बातें रखी गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शान्तु कुमार सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवा भाव अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस महासम्मेलन में भारी संख्या में प्रयागराज मंडल के दिव्यांग कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button