ब्रेकिंग न्यूज़

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली 5 नई मोटरसाइकिल

मुजफ्फरनगर,यूपी: जिले के पुलिस को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत पांच नई अत्याधुनिक मोटरसाइकिल शासन की ओर से महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने और सूचना मिलने पर रिस्पॉन्स टाइम में गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्रदान की गई है। इन मोटरसाइकिलों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शहर में ड्यूटी के लिए रवाना किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुई 05 नई मोटरसाइकिलों (होंडा सीबी 350) का विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। इन मोटरसाइकिलों में उच्च क्षमता वाला इंजन है, जिससे त्वरित गश्त एवं आपात स्थिति में तेजी से पहुंच संभव है। इनमें विशेष पुलिस सायरन एवं फ्लैशर लाइट, वायरलेस सेट, कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा के साथ ही रात्रि गश्त हेतु बेहतर हेडलाइट एवं विजिबिलिटी सिस्टम लगाया गया है साथ ही पुलिस उपयोग हेतु विशेष स्टोरेज बॉक्स, जिसमें आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जा सकती है।

मोटरसाइकिल रवाना करते समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत प्रदान की गई इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से इन मोटरसाइकिलों का उपयोग महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाएगा। इनके माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button