कंचन गुप्ता ने यूपी PCS 2026 में हासिल की 9वीं रैंक,सपा नेता चंद्रशेखर समर्थकों के साथ दी बधाई

पीडीडीयू,चंदौली: मुगलसराय की एक होनहार बेटी कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) 2026 परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। कंचन गुप्ता का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है।
इस अवसर पर मुगलसराय विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कंचन गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा की कंचन गुप्ता की यह सफलता पूरे मुगलसराय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने और उनका मनोबल बढ़ाने का काम करना चाहिए। कंचन गुप्ता ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजवादी पार्टी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ हमेशा खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”
कंचन गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।इस दौरान तस्लीम अंसारी,संजय,गंगा यादव,राजकुमार कन्नौजिया,स्वदेशी गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।



