ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी कर रहे पूर्व सैनिको के साथ वकीलों द्वारा दुर्ब्यवहार पर पूर्व सैनिको का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला

चंदौली,यूपी: बिगत दिनों मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको द्वारा अधिवक्तावो पर नोक झोंक और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, जिसको लेकर जिले का पूर्व सैनिको का संगठन वेटरन्स एसोसिएसन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में नवागतुक एसपी आकाश पटेल से मिलकर सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिको के साथ अधिवक्तावो द्वारा अपमान करने पर जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि जवान अपना जीवन का अमूल्य क्षण देश के सेवा में लगा देता है, लोगो को सम्मान करना चाहिए, पढ़ा लिखा समाज ज़ब ऐसी हरकत करेगा तो और लोगो का क्या होग़ा।

एसपी से कहा कि ऐसी दुबारा हरकत बर्दास्त नहीं की जाएगी, अगर ऐसी घटना पर उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने का काम करेंगे. वही मंडल प्रवक्ता ने कहा की सेवारत या रिटायर पूर्व सैनिको के साथ कोई अपमान करने का प्रयास करेगा तो पूर्व सैनिक सर्जिकल स्ट्राईक करने पर आमादा होंगे. मंडल अध्यक्ष ने बताया की एसपी ने पूरा भरोसा दिया कि ऐसी घटना संज्ञान में आई तो दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत प्रदेश महा सचिव दिलीप सिंह प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष डी एस उपाध्याय महेन्द्र नाथ बी पी यादव भुवनेश्वर सिंह विनोद कुमार जे पी मौर्या मो अलीम इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button