ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी के निर्देश पर सूदखोरों के खिलाफ कोतवाली में बैठक

पीडीडीयू,चंदौली: मुगलसराय कोतवाली परिसर में शनिवार की दोपहर में सीओ अरुण कुमार सिंह व मुगलसराय कोतवाल बीपी सिंह ने नगरपालिका क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के साथ एक बैठक किया। बैठक में कहा गया कि सूदखोरों जबरदस्ती पैसा छीनते और मारपीट करते है।तब इसकी शिकायत पुलिस से करें। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई किया जा सके।

सूदखोरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ डीडीयू अरुण कुमार सिंह नगर पालिका के सफाईकर्मियों संग मुगलसराय कोतवाली परिसर में बैठक किया।इस दौरान सीओ ने सफाईकर्मियों से कहा यदि आपने ने किसी से रुपये सूद पर लिए और मूलधन की राशि किसी भी तरह से अदा किए जाने के बाद आपको कोई सूदखोर परेशान करता है। तब इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोई भी पीड़ित व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आकर अपनी बात कह सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी। सीओ के आश्वासन के बाद कुछ लोगों ने उनसे व्यक्तित्व रूप से मिलकर अपनी बात रखी है। कोतवाल ने कहा कि कोई सूदखोर पैसा मांगने के दौरान जबरदस्ती व मारपीट करता है।मूल धन देने के बाद जबरदस्ती ब्याज वसूलता है।तब इसकी जानकारी पुलिस को दें।नगर सहित जिले में सूदखोरों का मकड़जाल फैला है। जिसमें ज्यादातर सरकारी कर्मचारी फंसे हुए है।

सूदखोरों के जाल में नगर पालिका के कई सफाईकर्मियों के अलावा रेलवे में विभाग के कर्मचारी भी फंसे हुए है। सूत्र बताते है कि 15 से 20 प्रतिशत पर सूदखोर रुपए इन कर्मचारियों को बांटते है। कई बार हाल ये हो जाता है कि ब्याज लेने के लिए सूदखोर सैलरी स्लिप पर इन्हें लोन भी दिलाकर अपने ब्याज की राशि वसूल लेते है। सूत्रों का कहना है कि सूदखोरों के मकर जाल में फंस कर पूर्व में कई लोग आत्महत्या कर चुके है हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत मिला है। यहीं कारण है कि

सूदखोरों पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने काफी सख्ती करने का निर्णय किया है। इसी के बाबत शनिवार को कोतवाली परिसर में सीओ नगर अरुण कुमार सिंह नगर पालिका के सफाईकर्मियों साथ बैठक किया। बैठक में लोगों से अपील किया कि यदि सूदखोर परेशान करे तब पुलिस को बताएं,पुलिस आपकी मदद करेगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button