मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर,यूपी: मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं से संवाद कर उन्हे सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में एक भव्य जागरूकता,संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों (खेल, शिक्षा, चिकित्सा, योग आदि) में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में उनकी सहभागिता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में का उल्लेखनीय कार्य करने वाली वृन्दा शर्मा, मीना सिंघल, राखी सूर्यदेव, सविता वर्मा, विनिता गोयल, महिला हेड कांस्टेबल कुसुम, महिला हेड कांस्टेबल ज्योति, महिला कांस्टेबल गुंजा, कोमल, रविता, आशा तथा सोनिका को सम्मानित किया गया।



