शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में गाजियाबाद प्रथम, मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर

गाजियाबाद,यूपी: 45 वी उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल टूर्नामेंट (जोन 1) का आयोजन 20 अप्रैल 2026 को एस.डी. पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के खेल मैदान पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के फाउंडर चौधरी धर्मपाल सिंह द्वारा किया गया । शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चैयरमैन अजय पाल प्रमुख ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।
बालिका वर्ग में गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 21-15, 21- 16 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर दूसरे और गौतम बुध नगर तीसरे स्थान पर रहे।

बालक वर्ग में गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 21-14, 21-9 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । मुजफ्फरनगर दूसरे और शामली जनपद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव श्री रविंद्र सिंह तोमर ने स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर श्री पवन कुमार, राहुल कुमार, मंजीत, अभय, अंजली यादव, विद्या राजपूत, कमल मौर्य, अभय कुमार व जतिन उपस्थित रहे।
बालक एवं बालिका वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आने वाली टीम 2 से 3 मई 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली 45वीं उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी ।
कार्यक्रम के समापन पर जिला शूटिंग वाल संघ गाजियाबाद के महासचिव अतुल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।



