ब्रेकिंग न्यूज़

विशेष शिविर: बारूण PHC में 4 मई को दिव्यांग बच्चों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की सौगात

बारूण,औरंगाबाद: समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए आगामी 4 मई 2026 (सोमवार) को प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), बारूण में एक विशाल विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण शिविर की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधन सेवी (BRP) लाल बहादुर ने बताया कि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित है। शिविर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर उनकी श्रेणी का निर्धारण करेगी।

मौके पर ही मिलेंगी ये सुविधाएं:शिविर में केवल जाँच ही नहीं, बल्कि कई आवश्यक सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे:

नया दिव्यांगता सर्टिफिकेट: जिन बच्चों का अब तक प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका मौके पर परीक्षण कर सर्टिफिकेट बनाया जाएगा।UDID कार्ड पंजीकरण: दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान हेतु ऑनलाइन UDID कार्ड के लिए पंजीकरण और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री संबल योजना: इसके तहत पात्र दिव्यांग बच्चों को ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और श्रवण यंत्र (Hearing Aid) जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन लिए जाएंगे।

प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को विशेष निर्देश:शिविर की सफलता के लिए बीआरसी बारूण द्वारा प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा समावेशी शिक्षा के नोडल शिक्षकों को कड़ा निर्देश दिया गया है। बीआरपी लाल बहादुर ने कहा कि सभी शिक्षक अपने पोषक क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ अनिवार्य रूप से शिविर स्थल पर पहुँचाना सुनिश्चित करें, ताकि प्रखंड का कोई भी पात्र बच्चा इन सुविधाओं से वंचित न रहे।

अनिवार्य दस्तावेज:शिविर में लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति लाना अनिवार्य है:आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक।निवास, आय एवं जाति प्रमाण पत्र।4 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि पूर्व में बना हो)।

शिविर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। विभाग का मुख्य ध्येय है— “समान अवसर, समान मान; दिव्यांगों का बढ़ेगा सम्मान।” इसी संकल्प के साथ बारूण प्रखंड प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button