ऑर्बिट कप का खिताब रॉयल पटना को,चंदौली उपविजेता

वाराणसी,यूपी: वाराणसी के महादेव ग्राउंड में ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली द्वारा आयोजित ‘ऑर्बिट कप दिल्ली सुपर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट’ के फाइनल मुकाबले में रॉयल पटना (बिहार) ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स (चंदौली) को 91 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पटना की टीम 28 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।
जिसके जवाब में पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से किफायती गेंदबाजी करते हुए शौज़ब हुसैन ने 3 तथा विभाष और लक्ष्य ने 2-2 विकेट चटकाए। पटना की तरफ से पीयूष ने 52 रन रोहित ने 38 रन और प्रेम ने 35 रन बनाए ,पूर्वांचल की तरफ से सम्राट ने 34 रन ,अनुज 11 और शौजब ने नाबाद दस रन बनाए पटना की तरफ से सूरज और अरूण ने तीन तीन विकेट लिया जबकि रौशन को 2 विकेट मिले मैच के मुख्य अतिथि साहब यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल से शरीर, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तथा बच्चे बीमारियों से दूर रहते हैं, इसलिए सभी को खेलों में रुचि लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में अरुण रवींद्र कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, फाइटर ऑफ द मैच की ट्रॉफी शौजब हुसैन को दी गई तन्मय श्रीवास्तव को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’, गौरव यादव को ‘बेस्ट फील्डर’, कृति मुंबई को ‘बेस्ट बैटर’, आशीष कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ और वरिष्ठ खिलाड़ी शौज़ब हुसैन को मुख्य अतिथि द्वारा ‘फाइटर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया, वहीं सम्राट मौर्य ने कोच रोहित कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



