खेल

आजमगढ़ मूसेपुर के प्रवीण कुमार यादव बने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच

आजमगढ़,यूपी: 16 से 23 अगस्त 2026 तक *वर्तिस्लावा, स्लोवाकिया (यूरोप)* में आयोजित होने वाली अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आजमगढ़ के प्रवीण कुमार यादव को भारतीय ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रवीण कुमार यादव आजमगढ़ शहर के मोहल्ला मूसेपुर, रेलवे स्टेशन के निकट के निवासी हैं। यह उनके कोचिंग करियर की चौथी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इससे पहले वह 2021 में हंगरी, 2022 में बुल्गारिया और 2025 में एथेंस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं।उनकी इस नियुक्ति से जिले के कुश्ती खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रवीण यादव के मार्गदर्शन में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेगी।उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय सहित शंभूनाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान और अन्य गणमान्यों ने प्रवीण यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button