खेल

सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका मुक्केबाजी में सनबीम भगवानपुर ने जीते 6 पदक

वाराणसी,यूपी: प्रतापगढ़ स्थित न्यू एंजल सीनियर स्कूल में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर की बालिका मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जाह्नवी मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं हृदय पाटिल, अर्पिता यादव और प्रतिष्ठा अग्रवाल ने रजत पदक, जबकि श्रेया कुमारी और अन्या फातिमा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप, जो गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होने वाली है, में भाग लेंगी।

बालिका मुक्केबाजों की इस शानदार उपलब्धि पर सनबीम स्कूल समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम के कोच शशि प्रकाश सिंह तथा टीम मैनेजर माधुरी मिश्रा रहीं। विद्यालय के खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

खेल परिणाम एवं पदक तालिका: जाह्नवी मिश्रा — स्वर्ण पदक,हृदय पाटिल — रजत पदक,अर्पिता यादव — रजत पदक,प्रतिष्ठा अग्रवाल — रजत पदक,श्रेया कुमारी — कांस्य पदक,अन्या फातिमा — कांस्य पदक

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button