साहुपुरी स्थित सीपीएस स्कूल में होली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ छात्रों ने मनाया

चंदौली,पीडीडीयू:साहुपुरी ब्रांच सेंट्रल पब्लिक स्कूल में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में होली उत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने होली से जुड़े गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उल्लासमय हो उठा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा, प्रिंसिपल सपना पाण्डेय सहित शिक्षकों में सविता पटेल, कौशल्या शर्मा, गरिमा सिंह,अमृता पटेल, पल्लवी सेठ, खुशबू सोनकर, अंकिता सेठ, क्रांति कुमार रावत, राशिद अंसारी एवं नीलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक होली पर्व का आनंद लिया।



