मनोरंजन

टेंगरा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से जीवंत किया दांडी मार्च

बारुण,बिहार: गांधी जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर टेंगरा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह और महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश पर आधारित प्रभावशाली नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए इस नाट्य मंचन में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा सिंह ने बताया कि बच्चों ने नाट्य मंचन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के एक महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत किया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों, सत्याग्रह और अहिंसा के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से यह प्रस्तुति तैयार की गई।

नाटक में दांडी मार्च के उद्देश्य, अंग्रेजों के नमक कानून और नमक पर लगाए गए एकाधिकार के विरोध को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से दिखाया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अन्यायपूर्ण कानून का विरोध किया और लोगों को सत्याग्रह के लिए प्रेरित किया।नाट्य मंचन में गांधी जी की भूमिका गोलू कुमार ने निभाई, जबकि अंग्रेज की भूमिका नितेश कुमार और कुशाग्र कुमार ने निभाई। विद्यार्थियों के संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमा ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बना दिया।इस नाट्य मंचन को टेंगरा हाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया था, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षिका विद्या सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दांडी मार्च की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गांधी जी के अहिंसा एवं सत्याग्रह के संदेश को मंच पर जीवंत रूप दिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button