सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप का स्मरणीय सामूहिक उत्सव

पीडीडीयू,चंदौली: सत्र के समापन और नए शैक्षणिक वर्ष के स्वागत की मधुर बेला में, 1 अप्रैल बुधवार कों सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के सभी ब्रांचों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक विशेष उत्सव का रूप ले आया।
आईपी मुगल मॉल में “धुरंधर टू” फिल्म के सामूहिक प्रदर्शन के बहाने सभी एकत्रित हुए- पर यह केवल एक फिल्म देखना भर नहीं था, बल्कि एक साथ होने की उस अनुभूति का उत्सव था, जो किसी भी संस्था की असली शक्ति होती है। मॉल का वातावरण उस दिन मानो शिक्षकों की ऊर्जा और मुस्कान से आलोकित हो उठा था। चेहरे पर संतोष, आँखों में नए सत्र के सपने और मन में बीते सत्र की उपलब्धियों की हल्की-सी चमक- सब कुछ एक साथ झलक रहा था।

हर शिक्षक अपने सहकर्मियों के साथ सहज संवाद में था, जैसे औपचारिकताओं के पीछे छिपी आत्मीयता खुलकर सामने आ गई हो। इस अवसर पर सभी को स्नेहपूर्वक एक-एक रिफ्रेशमेंट किट प्रदान की गई, जिसने इस आयोजन को और भी आत्मीय बना दिया। यह केवल एक औपचारिक व्यवस्था नहीं थी, बल्कि एक संदेश था।
कार्यक्रम के दौरान हँसी के ठहाके, अनगिनत सेल्फियाँ, और विभिन्न मुद्राओं में खिंची तस्वीरें इस बात की साक्षी बनती रहीं कि यह पल केवल समय नहीं, बल्कि स्मृति बन रहा है। कभी समूह में, कभी मित्रों के साथ, तो कभी अकेले ही कैमरे के सामने खिलखिलाते चेहरे- हर तस्वीर एक कहानी कह रही थी यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं था; यह एक नए आरंभ का संकेत था। एक ऐसा क्षण, जहाँ बीते सत्र की थकान मुस्कान में बदल गई और आने वाले सत्र की चुनौतियाँ उत्साह में परिवर्तित हो गईं।
इस मौके पर सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा नए कहाँ – निश्चय ही, ऐसे ही छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास किसी भी संस्थान को केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार बना देते हैं- जहाँ साथ चलना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।



