प्लांट डिपो में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

पीडीडीयू,चंदौली: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को प्लांट डिपो के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Run For Unity (एकता के लिए दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात अधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन से कारखाने के मुख्य गेट तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप मुख्य इंजीनियर टीएमसी प्रीतम सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी जैश कुमार, वरीय अधिशासी इंजीनियर एस.के. राय, सहायक वित्त सलाहकार राकेश कुमार, रौशन अली, केंद्रीय संगठन मंत्री संतोष शर्मा, सचिव चन्द्रिका यादव, इंस्टीट्यूट सचिव विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, संयुक्त सचिव अविनाश राज एवं प्रभात कुमार, सहायक सचिव सत्यानन्द प्रसाद, प्रतीश कुमार, रविन्द्र कुमार (पहलवान), अभिमन्यु कुमार, जयप्रकाश मीना, राकेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, बाबू लाल यादव, के.के. यादव, इंद्रजीत कुमार, आकाश कुमार एवं सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।इसकी जानकारी चन्द्रिका यादव:सचिव,ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन प्लांट डिपो, डीडीयू ने दी।



