ब्रेकिंग न्यूज़

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर मुजफ्फरनगर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई राष्ट्र एकता की शपथ

मुजफ्फरनगर,यूपी: भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जनपद के सभी कार्यालयों/थानों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button