खेल

चंदौली के शौजब हुसैन अन्तर्राष्ट्रीय एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बने निर्णायक

चेन्नई/यूपी: चेन्नई के के.सी.जी. कॉलेज स्टेडियम में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 मानों क्रिकेट के आसमान पर जुगनू की तरह चमक उठा, जहाँ भारत, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, बहरीन, यूएई, कुवैत, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव जैसे देशों की महिला व पुरुष टीमों के बीच दूधिया रोशनी में चौकों-छक्कों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा मैदान रणक्षेत्र बन गया। इस अंतरराष्ट्रीय महासमर में भारत के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा 12 अंपायरों ने हिस्सा लिया, जिसमें चंदौली जिले के वरिष्ठ अंपायर शौजब हुसैन ने अपनी सूरज सी तेज और बाज सी पैनी नजरों से बिल्कुल निष्पक्ष फैसले देकर मानों न्याय की मूरत बनकर मैदान पर इतिहास रच दिया।

शौजब का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर निर्णायक बनना चंदौली के लिए किसी गौरवशाली रत्न से कम नहीं है, जिससे गदगद होकर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के प्रमुख पदाधिकारियों—मुकेश पटेल, पूनम सिंह, दीपक यादव, नरेंद्र, डब्बू भाई और डॉ. हरिहर जी—सहित पूरे खेल जगत में खुशियों की बहार आ गई है, और उनके चंदौली लौटते ही जिला संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button