मनोरंजन

सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर होली मिलन

चंधासी,चंदौली: स्वर्णकार समाज संघ चंदौली द्वारा चंधासी स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक ओर जहाँ संगीत की मधुर धुनों पर पारम्परिक होली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं दूसरी ओर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ गले मिलते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

रंग, उमंग और सौहार्द से सराबोर इस आयोजन में उपस्थित लोगों ने मिलकर होली की परम्परागत संस्कृति का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन भगवान के स्मरण और मंगलकामना के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और उत्साह से भर उठा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button