ब्रेकिंग न्यूज़

मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल कर रहे परंपरा व रासकुंज शॉप मालिक गिरफ्तार

पीडीडीयू,चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा न केवल बाधा उत्पन्न की गई, बल्कि मौके पर मौजूद पत्रकारों एवं अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की गई।

धर्मशाला रोड स्थित परंपरा स्वीट्स के पास चल रहे अभियान के दौरान अजय जायसवाल एवं सुनील जायससवाल द्वारा स्थिति को तनावपूर्ण बनाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि दोनों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ मारपीट की तथा पुलिस-प्रशासन के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी स्तर पर निगरानी की गई, वहीं उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा भी मौके पर सक्रिय रहे।पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ताजा घटना के बाद शांति व्यवस्था भंग करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button