शौर्य चक्र से सम्मानित धीरज सिंह का क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार ठीक नही किया गया तो पूर्व सैनिक करेंगे आंदोलन – वेटरन्स एसोसिशन

चंदौली,यूपी: वेटरन्स एसोसिएशन ने कार्यरत सैनिक, रिटायर्ड सौनिक और उनके परिवारों की समस्यावों को लेकर जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व मे पचासों पूर्व सैनिको के साथ शहीद पार्क धानापुर मे मीटिंग किया. मीटिंग की शुरुवात शहीदों को माल्यार्पण क़र किया गया.जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि धानापुर की धरती क्रांतिकारियों की धरती है. हमें इन वीर सपूतो पर गर्व है. इस मीटिंग का उद्देश्य हर तीन महीने मे जिलाधिकारी संग होने वाली मीटिंग मे जवानो की समस्यावो को लेकर है .आज तमाम जवान और उनके परिवार शासन प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है, सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा है, जवान और उनके परिवार ब्यथित है. समस्यावो को सूचीबद्ध क़र लिया गया है, जिलाधिकारी के सम्मुख समस्यावो को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पूर्व सैनिक ग्राम जगदीसपुर रामप्यारे की समस्यावो को लेकर पचासो सैनिक धानापुर थाने गए और मौजूदा अधिकारी से वार्ता हुयी, साथ ही टेलीफोनिक वार्ता भी एसडीएम की गयी, एसडीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया. वही एक सैनिक परिवार के दरवाजे पर बढ़वल राजवाहा मे नहर विभाग द्वारा पूर्व सैनिक गुलाम अली के मार्ग को अवरुद्ध क़र दिया गया है, जिसपर जेई से वार्ता किया गया, कल मिट्टी से अवरुद्ध किये गए मार्ग को साफ करने का आश्वासन दिया. मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाधिकारी के मीटिंग मे हिंगूतरगढ़ निवासी पूर्व सैनिक धीरज सिंह को मरणोंपरांत तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 3 मई 2006 को उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था, उनके पैतृक निवास मे उनके नाम पर एक प्रवेश द्वार बना है जो इसी आंधी मे क्षतिग्रस्त हो गया है, जल्द से जल्द उस प्रवेश द्वार का मरम्मत किया जाय, इस मुद्दे को मीटिंग मे पुरजोर तरीके से रखा जाएगा, अगर इसमें प्रशासन कोई हीला हवाली करता है तो पूर्व सैनिक आंदोलन को बाध्य होंगे. साथ ही मीटिंग में सर्वसम्मति से ये भी निर्णय लिया गया कि अगर मासिक मीटिंग मे जिलाधिकारी स्वयं नही रहेंगे तो उस मीटिंग का जवान बायकाट करेंगे।

मीटिंग मे प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत सिंह,जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव,मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी कैप्टन राजेंद्र सिंह,कैप्टन वी एन सिंह,सूबेदार मेजर गुलाम अली सूबेदार दया शंकर उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष जे पी मौर्या,सूबेदार मंगल यादव,सूबेदार विनोद कुमार,सूबेदार मनमोहन प्रसाद,नायब सूबेदार दिलीप कुमार सिंह,मोहम्मद अलीम, बीपी यादव, रामप्यारे लाल, भोला यादव, अखिलेश कुमार पाण्डेय, भुवनेश्वर सिंह, रामेश्वर, रामजी शर्मा, महेंद्र नाथ यादव,सूबेदार मेजर राजनारायण जे पी मौर्या आदि आदि उपस्थित रहे।



