चंदौली पुलिस द्वारा बिहार से वाराणसी सप्लाई केलिए जा रहा 184 किलो से अधिक गांजा बरामद, ट्रेलर जब्त

चन्दौली,यूपी: अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में उच्चाधिकारीगण द्वारा जनपद मे अवैध मादक प्रदार्थो की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा वीआईपी गेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिहार की तरफ से एक ट्रेलर अवैध गांजा लेकर औद्योगिक नगर क्षेत्र होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाला है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की गयी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध सफेद रंग का ट्रेलर आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर इंडस्ट्रियल एरिया रोड नं0 07 पर वाहन को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर ट्रेलर के डाले को मॉडिफाई कर बनाये गये गुप्त बाक्सों में छिपाकर रखे गये कुल 08 बोरों से 184 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उपरोक्त ड्राइवर व उसके साथ मौजूद व्यक्तियो से पूछताछ में पहले ने अपना नाम 1- अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 कपिल सिंह निवासी जनपद अरवल, बिहार (ड्राइवर)
2- अरविन्द कुमार पुत्र रामनरायन सिंह निवासी जनपद अरवल, बिहार (खलासी) बताया और पूछने पर बताये कि उन्हें बिहार से वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के लिए लगाया गया था। उक्त बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियों को दिनांक 09.05.2026 को समय करीब 12.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग काफी समय से ट्रांसपोर्ट लाइन में वाहन चलाने एवं खलासी का कार्य करते हैं। लगभग कुछ दिन पूर्व हमारे परिचित व्यक्ति जग्गल उर्फ जितेन्द्र निवासी बिहार द्वारा हम लोगों से सम्पर्क किया गया तथा अधिक पैसे का लालच देकर ट्रेलर वाहन संख्या JH02 BJ 9528 से अवैध गांजा वाराणसी तक पहुँचाने के लिए कहा गया। और पूछने पर बताये कि जग्गल उर्फ जितेन्द्र ही सम्पूर्ण नेटवर्क संचालित करता है तथा वही मोबाइल फोन के माध्यम से रास्ते में निर्देश देता था। अभियुक्तगण ने बताया कि गांजा किस व्यक्ति को देना है इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं थी, केवल बताए गये स्थान तक वाहन पहुँचाना उनका काम था। पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से वे लोग ट्रेलर लेकर भागने लगे थे, किन्तु पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह कोतवाली मुगलसराय चन्दौली,उ0नि0 शिव पूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय,उ0नि0 सूरज कुमार चौकी प्रभारी औद्योगिकनगर,हे0का0 अरविन्द यादव थाना मुगलसराय,हे0का0 अभिषेक दुबे थाना मुगलसराय,का0 रोहित यादव,का0 अमित कुमार,का0 मोहन सैनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
स्वाट व सर्विलांस टीम-
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव,उ0नि0 आशीष मिश्रा,हे0कां0 अरविन्द भारद्वाज ,हे0कां0 रामा नन्द यादव,हे0का0 राणा प्रताप सिंह, हे0कां0 आशुतोष सिंह,हे0कां0 प्रेम प्रकाश यादव,कां0 अजीत कुमार सिंह,का0 मनोज कुमार,का0 मनीष कुमार,का0 नीरज मिश्रा।



