दुकान का शटर खोलते समय करंट लगने से 32 वर्षीय रिशु सिंह की हुई मौत

सकलडीहा,चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन बाजार में बृहस्पतिवार को परचून की दुकान का शटर खोलते समय करंट लगने से 32 वर्षीय दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव निवासी रिशु सिह 32 वर्ष की कुछमन बाजार में परचून की दुकान चलाते थे।विगत दिनों की भांति बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। कि शटर में पहले से करंट आ रहा था। जैसे ही रिशु ने शटर उठाने के लिए हाथ लगाया। वह करंट की चपेट में आ गये। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए मुगलसराय के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गये।जहां चिकित्सा ने मौत घोषित कर दिया।
मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रिशु अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि शटर में करंट कैसे आया जो एक रहस्य बन गया है।



