ब्रेकिंग न्यूज़

भारत विकास परिषद् मेन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह

मुजफ्फरनगर,यूपी: नगर के एक बैंक्वेट, हाल में भारत विकास परिषद मेन का 39वां दायित्वबोध समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।

39वां दायित्वबोध समारोह में भारत विकास परिषद् मेन शाखा मुजफ्फरनगर को “सर्वश्रेष्ठ शाखा” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल एवं डॉ. अंजलि गर्ग को प्रदान किया गया।इस दौरान राजीव त्रीखा द्वारा एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात सदस्यों एवं दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नए दायित्वधारियों में के.पी. राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, डॉ. अंजलि गर्ग, सुनीता शाह, ओ.डी. शर्मा, प्रीति वर्धन शर्मा, बृजेश आत्रेय, ब्रजमोहन शर्मा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण मित्तल एवं अनिल शर्मा सहित सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस 39वां दायित्वबोध समारोह के अंत में सभी अतिथियों के साथ राष्ट्रगान किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button