गंगा दशहरा पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शर्बत पिलाया तथा स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई भी की

मुज़फ्फरनगर,यूपी: गंगा दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित क्षेत्र में अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ छबील लगाकर राहगीरों, आमजन एवं गंगा स्नान के लिए शुकतीर्थ जा रहे यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने हेतु शीतल शरबत का वितरण किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा और स्वच्छता के संकल्प का भी पर्व है। मां गंगा की पावन प्रेरणा से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक छोटा किंतु सार्थक कदम है।

इस दौरान उनकी धर्मपत्नी अनुज बाला अग्रवाल, नीति अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सचिन गुप्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शरबत के स्टाल के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर श्रमदान किया।



