जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा आगामी बकरीद के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित

चंदौली,यूपी: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन चन्दौली स्थित नवीन सभागार में जनपद के मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय* द्वारा संबंधित अधिकारियों को बकरीद पर्व के अवसर पर साफ-सफाई, पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गई कि नमाज निर्धारित स्थलों एवं मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाए, कुर्बानी के दौरान प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी जाए। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर,अनन्त चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सतीश चन्द्र शुक्ला सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



